फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Reduce milk prices, milk producers amgry

दूध का मूल्य घटाने से भड़के दुग्ध उत्पादक

Mon, 28 Jan 2019 11:13 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Mon, 28 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Reduce milk prices, milk producers amgry
प्रदर्शन करते दुग्ध उत्पादक। - फोटो : अमर उजाला

 क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वह सड़कों पर चक्काजाम करेंगे। इस दौरान उत्पादकों ने दुग्ध संघ अल्मोड़ा द्वारा दुग्ध मूल्य घटाने पर आक्रोश जताया।  

विज्ञापन


क्षेत्र के दुग्ध उत्पादक मांगों को लेकर यहां तहसील आ धमके। यहां प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कठिन परिश्रम कर दूध का उत्पादन किया जा रहा है, लेकिन अल्मोड़ा दुग्ध संघ द्वारा दूध का मूल्य घटा दिया गया है। कहा कि एक ही राज्य में लालकुआं में 37, नैनीताल में 35,  अल्मोड़ा में 32 रुपये लीटर की दर पर दूध क्रय किया जा रहा था, अल्मोड़ा संघ ने 31 रुपये लीटर दूध का क्रय मूल्य निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


 जिस पर उत्पादक भड़क गए हैं। उत्पादकों ने कहा कि एक ओर समितियों से दूध खरीद कर आठ हजार लीटर टैंकर से बाहर बेचा जा रहा है, वहीं बाहरी राज्यों से बीस हजार लीटर प्रतिदिन अल्मोड़ा में दूध बिक रहा है। इसके लिए उनके सुझाव दिया था कि सेल के लिए कर्मचारियों की जवाबदेही तय हो पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई के हिसाब का दूध का मूल्य 40 रुपये प्रति लीटर करने, पशु आहार में अनुदान समाप्त होने के बाद 400 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने पर आक्रोश जताया गया। सात सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम रजा अब्बास का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, सचिव हीरा सिंह, बिपिन हर्बोला, प्रताप सिंह, सूरज कुमैया, महेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार, मोहन सिंह, खुशाल सिंह आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed