{"_id":"64d3d99b893a6bc8930be1a7","slug":"redressal-of-cm-helpline-complaints-almora-news-c-232-1-alm1002-1648-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण
Wed, 09 Aug 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में मौजदू डीएम विनीत तोमर और अधिकारी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम विनीत तोमर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसका निस्तारण करना होगा। बुधवार को उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जनता अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराती है, जिसे गंभीरता से लेना हर अधिकारी का दायित्व है। सभी को अपने विभागों की शिकायत के निस्तारण के लिए गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने तय समय पर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। वन विभाग, शिक्षा, बाल विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य, सिंचाई विभागों में दर्ज शिकायतों के संबंध में शिकायतकर्ताओं से बात कर इन पर विभागीय कार्रवाई को पोर्टल पर अपडेट करने को कहा। बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया, डीएफओ सिविल सोयम ध्रुव सिंह मर्तोलिया, डीडीओ संतोष कुमार पंत आदि मौजूद रहे। संवाद