फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Reading Habbits Decreased In Mobile Era

Almora News: मोबाइल और इंटरनेट के दौर में पठन-पाठन संस्कृति हुई कम

Wed, 12 Jun 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 12 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Reading Habbits Decreased In Mobile Era
मानिला में बाल साहित्य और बाल संस्कार विषय पर आयोजित कार्यशाला का समापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। बाल प्रहरी, बाल साहित्य संस्थान और मानिला मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट की ओर से गीता भवन में आयोजित बाल साहित्य और बाल संस्कार विषय पर हुई कार्यशाला का समापन हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के दौर में पठन-पाठन की संस्कृति का ह्रास हुआ है। इसके लिए सिर्फ बच्चों को दोष देना सही नहीं है। साहित्यकार, शिक्षक, अभिभावक बाल साहित्य नहीं खरीदेंगे तो बच्चे कहां से पढ़ेंगें।
बाल साहित्य संस्थान के सचिव उदय किरौला ने कहा कि बदलते दौर में ऐसा बाल साहित्य लिखने की जरुरत है जो मनोरंजक होने के साथ ही बच्चों को सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों से जोड़ सके। मानिला मंदिर प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदन सिंह मनराल ने सभी का आभार जताया। संचालन नीरज पंत, कृपाल शीला, रेखा लोढ़ा, प्रकाश जोशी, डॉ. खेमकरन सोमन, पवन कुमार, प्रमोद तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। वहां डॉ. हरिसुमन बिष्ट, प्रो. मोहन पांडे, प्रो. रूद्र पौड़ियाल, डॉ. चेतना उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


22 पुस्तकों का किया विमोचन

अल्मोड़ा। बाल साहित्य में उल्लेखनीय कार्यों के लिए देश के विभिन्न राज्यों के 21 बाल साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। अलग-अलग सत्रों में 22 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इस दौरान बच्चों की ओर से तैयार हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed