{"_id":"56e1adac4f1c1be83f8b4611","slug":"ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे राशन कार्ड मिलने तक एक भी नही होने देंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे राशन कार्ड मिलने तक एक भी नही होने देंगे जारी
ब्यूरो, अमर उजाला,चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खड़कतया में एपीएल परिवारों की संख्या के अनुपात में राशन कार्ड उपलब्ध न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रधान का कहना है कि जब तक आवश्यकता के अनुसार कार्ड नहीं मिल जाते हैं तब तक गांव में एक भी एपीएल कार्ड जारी नही होने देंगे।
ग्राम पंचायत खड़कतया की जनसंख्या करीब साढ़े पांच सौ है। जिनमें कुल परिवारों की संख्या 101 है। इसमें बीपीएल, खाद्य सुरक्षा और अंत्योदय को छोड़ दें तो शेष एपीएल परिवारों की संख्या 77 है। ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्हें ब्लाक से मात्र 30 एपीएल कार्ड ही मिले हैं ऐसी स्थिति में कार्डों का वितरण आखिर कैसे करेें। उपलब्ध कार्डों के आधार पर वितरण करने की स्थिति में पूरे गांव में असंतोष फैल सकता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने परिवारों की संख्या के अनुसार कार्ड उपलब्ध कराने की मांग को लेकर गांव में ही एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान सुंदर सिंह सांणी, उमा देवी, रेनु, तुलसी, जानकी, पुष्पा, कमला, लीला, प्रेमनाथ, भूपाल नाथ, हयात सिंह, कमल सिंह, भवान सिंह, सुरेंद्र सिंह, पार्वती, मुन्नी, अंबूली, आनंदी, सरस्वती, चनुली आदि शामिल थे।
विज्ञापन