फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Clerk raped a girl on the pretext of marriage in almora

दोस्ती और प्यार: क्लर्क ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर आबरू लूटी, केस दर्ज

Thu, 07 Dec 2023 10:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Updated Thu, 07 Dec 2023 10:28 AM IST
सार

उत्तराखंड में क्राइम बढ़ते जा रहा है। अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग में तैनात एक क्लर्क पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन
Clerk raped a girl on the pretext of marriage in almora
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर के महुवाखेड़ा निवासी अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग तैनात एक क्लर्क पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। कोर्ट ने आईटीआई थानाध्यक्ष काशीपुर को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने न्यायालय को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि वर्ष 2022 में फेसबुक के जरिए आरोपी के साथ दोस्ती हुई। दोनों में नजदीकी बढ़ी तो युवती ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा, इसे उसने स्वीकार कर लिया। आरोप है कि क्लर्क ने खाने में नशा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी कराया।
विज्ञापन


इसके बाद उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि वीडियो क्लिपिंग दिखाकर वह उससे कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत पुलिस में कराई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। थक हारकर कोर्ट की शरण ली। आरोपी अल्मोड़ा जिले में सिंचाई विभाग में क्लर्क पद पर कार्यरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed