फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet was buzzing with tourists

सैलानियों से गुलजार हुआ रानीखेत

Mon, 18 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Mon, 18 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet was buzzing with tourists

मैदानी क्षेत्र के विद्यालयों में अवकाश के साथ ही पर्यटक पहाड़ चढ़ने लगे हैं। पर्यटन नगरी में भी इन दिनों देश, विदेश के पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। नगर के अधिकांश होटलों में भी पर्यटकों की पर्याप्त बुकिंग भी हैं। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार पर्यटकों की तादाद अच्छी दिख रही है। सायंकाल पर्यटक बाजार में खरीदारी करने भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


15 मार्च से नगर में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है। इस बार मार्च में कम पर्यटक पहुंचे, लेकिन अप्रैल से देशी, विदेशी पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। यहां ऐतिहासिक गोल्फ मैदान, चौबटिया सेब गार्डन, हैड़ाखान मंदिर, स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव मंदिर, झूला देवी आदि स्थल पर्यटकों की खासी पसंद रहती है। पर्यटक इन्हीं स्थानों पर भ्रमण, मनोरंजन करते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 2013 की जून माह में गढ़वाल के कई हिस्सों में टूटी आसमानी आफत के कारण पर्यटकों ने पहाड़ का रुख करना कम कर दिया था, पिछले वर्ष भी पर्यटक कम ही पहाड़ चढ़े थे। लेकिन इस बार पर्यटकों की आवाजाही शुरू होने से होटल व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। होटल एसोसिएशन के सचिव जगदीश अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत हो गई है। सीजन ठीक निकलने की उम्मीद बनी हुई है। 30 जून तक के लिए पर्याप्त बुकिंग भी हैं। पर्यटन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार देशी, विदेशी पर्यटकों का आना शुरू हो गया है। सबसे अधिक गुजरात से पर्यटक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed