फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet fire

जरूरी बाजार में आग से दुकान राख

Sun, 15 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 15 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet fire

रविवार की तड़के जरूरी बाजार स्थित एक पान और परचून की दुकान में अचानक आग लग गई। कुछ देर में ही आग ने पूरी दुकान को आगोश में ले लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानें जलकर राख हो चुकी थी। दुकान में रखे 60 हजार रुपये भी जल चुके थे। तहसील प्रशासन नुकसान के आकलन में जुटा है।

विज्ञापन


जरूरी बाजार निवासी देवेंद्र लाल शाह पुत्र गणेश लाल शाह किराए की दुकान में पान के अलावा परचून का सामान भी बेचते हैं। सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने धुआं निकलता देखा तो इसका पता चला। आनन-फानन में लोग आग बुझाने लगे, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन


 कुछ देर बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने भी मशक्कत शुरू की, लेकिन तब तक सारा सामान राख हो चुका था। श्री शाह ने बताया कि 60 हजार रुपये की नकदी दुकान के अंदर रखी थी वह भी स्वाहा हो गई है। नया फ्रिज, म्यूजिक सिस्टम, फर्नीचर सहित कुल छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर सदर उपराजस्व निरीक्षक महेंद्र चौड़िया और एफएसआई महेश चंद्र ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व विधायक करन माहरा और छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की है।

 जरूरी बाजार क्षेत्र पूर्व में रानीखेत की मुख्य बाजार थी, लेकिन अधिकतर स्थानों पर अतिक्रमण के चलते अब यह बाजार संकुचित हो गई है। बाजार में दो वाहन एक साथ पास नहीं हो सकते। दमकल वाहन को गुजरने में भी समय लगता है।

 दूसरी तरफ रात्रि में लोग अपने अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। रविवार की सुबह परचून की दुकान में लगी आग यदि कुछ देर और रहती तो शायद बड़ा अग्निकांड हो सकता था। स्थानीय नागरिकों ने जरूरी बाजार के लिए अलग वाहन पार्किंग बनाने की मांग भी उठाई है।


रविवार की सुबह जरूरी बाजार क्षेत्र में अग्निकांड के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से बाजार में आग बुझाने के लिए लगाए गए फायर हाइड्रेंट को सिविल को सौंपने की मांग की है।

लोगों का कहना है कि दमकल वाहन लेट पहुंचा। लोग बाल्टियों से आग बुझा रहे थे, यदि फायर हाइड्रेंट पब्लिक के पास होते तो आग बुझाने में मदद मिल जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed