फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranikhet Band For Golf Graound

गोल्फ मैदान खुलवाने के लिए रानीखेत बाजार बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ranikhet Band For Golf Graound
रविवार को गोल्फ ग्राउंड बंद करने के विरोध में इस तरह से बंद रहा बाजार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गोल्फ मैदान को आम नागरिकों और सैलानियों के लिए बंद करने के विरोध में रानीखेत बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। व्यापार मंडल के आह्वान को समर्थन देकर कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और भविष्य में एकजुट होकर संघर्ष करने का एलान भी किया।
विज्ञापन

गोल्फ मैदान सेना के स्वामित्व में है। पिछले एक महीने से मैदान को आम नागरिकों और सैलानियों के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इसका सीधा असर पर्यटन व्यवसाय पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गोल्फ मैदान क्षेत्र का एकमात्र पर्यटन स्थल था, वह भी बंद कर दिया गया है। व्यापार मंडल सहित तमाम जनप्रतिनिधि इसे खुलवाने के लिए जिला प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं। कोई कार्रवाई न होता देख व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने संघर्ष का एलान कर दिया है। रविवार को विरोध में रानीखेत बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। व्यापारियों ने बंद को समर्थन देकर भविष्य में वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बंद को समर्थन देने के लिए सभी व्यापारियों का आभार जताता हूं। शहर के लिए सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना जरूरी है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होती तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा। - भगवंत नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष (व्यापार मंडल)
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल पहले ही जता दी थी मैदान बंद करने की आशंका
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 2013 में पूरे गोल्फ मैदान में बेरिकेडिंग की गई थी। तब भी लोगों ने प्रशासन से इसे रोकने की गुहार लगाई थी। आशंका जताई जा रही थी कि भविष्य में इसे आम नागरिकों के लिए बंद कर दिया जाएगा। लोगों ने आशंका जताई थी कि सेना धीरे-धीरे आम नागरिकों के दखल को कम करने का प्रयास कर रही है। यह आशंका सही साबित हुई। वर्तमान में गोल्फ मैदान को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पर्यटक यहां बाहर से ही नैसर्गिक मैदान का सौंदर्य निहारते हैं।
-
- गोल्फ मैदान रानीखेत की शान से जुड़ा हुआ है। बचपन से ही देख रहे हैं, 1960 से लेकर 65 तक विद्यालयों के बच्चे मैदान में पिकनिक मनाते थे। मैदान को बंद कर दिए जाने से क्षेत्र का पर्यटन विकास रुकेगा। - रविंद्र चंद्र जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता, रानीखेत।
-
- गोल्फ मैदान को लोगों के लिए बंद करना गलत है। इससे पर्यटन मैदान के नैसर्गिक सौंदर्य को निहारने से वंचित रह जाएंगे। मैदान का नहीं खुलना नागरिकों की भावनाओं संग खिलवाड़ होगा। -विमला रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा रानीखेत।

- गोल्फ मैदान खुलवाने के समर्थन में बंद को समर्थन देकर व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई है। इसी तरह से आगे भी संघर्ष किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो ताड़ीखेत विकासखंड से जुड़े गांवों के लोग भी सहयोग करेंगे। - हीरा रावत, ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed