फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ranger Should Visit Forest in 15 Days

वन क्षेत्राधिकारी हर 15 दिन में आग प्रभावित वन क्षेत्रों का दौरा करें: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ranger Should Visit Forest in 15 Days
अल्मोड़ा में अधिकारियों की बैठक लेती डीएम। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को वनाग्नि रोकथाम और गंगा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) हर 15 दिन में आग से प्रभावित वन क्षेत्र का दौरा करें। डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वष वनाग्नि की घटनाएं कम हुई हैं।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीट स्तर व अन्य बैठकों में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल और स्वयं सहायता समूहों को बैठक में शामिल किया जाए। उन्होंने मावो गांव में बढ़ने वाली वनाग्नि की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए अधिकारियों को आग की घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला गंगा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि गंगा और सहायक नदियों के किनारे बसे गांव, नगरों में गंगा समिति प्रदूषण से सुरक्षा का कार्य करे। प्रथम चरण में कोसी, रामगंगा, गगास और सुयाल नदियों के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed