{"_id":"3e5d7822a50a4036858e9efbf5dd08c7","slug":"ranching-farming-and-forestry-to-increase-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पशुपालन, कृषि और वानिकी को बढ़ा दें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन, कृषि और वानिकी को बढ़ा दें: डीएम
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार गुप्ता ने आत्मा परियोजना के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर तक पशुपालन, कृषि और वानिकी को बढ़ा देने को कहा।
विज्ञापन
निर्देश दिए कि विभाग के अधिकारी कार्यप्रणाली में सुधार लाकर काश्तकारों को उन्नत बीज वितरित करें। डीएम कृषि प्राविधिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक निदेशक महिला डेरी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में दिसंबर तक कृषकों के मृदा परीक्षण के कार्ड बना लें। कृषकों को कृषि कार्य से जुड़े उन्नत संस्थानों का भ्रमण कराएं।
विज्ञापन
जब वह प्रशिक्षण प्राप्त कर आएं तो उन्हें गांवों में भेजकर अन्य कृषकों को प्रशिक्षण दिलाएं। साथ ही मडुवा उत्पादन के लिए काश्तकारों को प्रेरित करें।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों से कहा कि चारा उत्पादन, मुर्गी पालन के लिए कृषकों को प्रेरित करें। कृषि उद्यान, पशुपालन, रेशम, कृषि विज्ञान केंद्र की प्रगति की समीक्षा की।
अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं। बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास मो. असलम, महाप्रबंधक नाबार्ड बीएस बिष्ट, लीड बैंक अधिकारी मदन मोहन वर्मा आदि उपस्थित थे।