फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rakshabandhan festival celebrated with great pomp

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना भैया मेरे छोटी बहन...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival celebrated with great pomp
अल्मोड़ा। कोरोना संकट के बीच भाई बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घ जीवन की कामना की। भाइयों ने बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन दिया। घरों में विशेष पकवान बनाकर मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। पंडितों ने यजमानों को रक्षासूत्र भी बांधा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। इसके बाद भाइयों की कलाई में राखी बांधकर उनके दीर्घ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने बहनों को आजीवन रक्षा करने का वचन दिया। साथ ही बहनों को उपहार भी दिए। घर-घर में विशेष पकवान बनाए गए। मंदिरों में पूजा अर्चना कर राखी बांधी गई।
विज्ञापन

पंडितों ने यजमानों को रक्षासूत्र बांधा। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से हुए उपाकर्म में नया जनेऊ धारण किया गया। रक्षाबंधन पर्व पर खासकर छोटे बच्चों में भारी उत्साह दिखाई दिया। मिठाई की दुकानों में भी लोग मिठाई खरीदते हुए दिखाई दिए। इधर रक्षाबंधन पर्व पर घरों और सार्वजनिक स्थानों में बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है, प्यार के दो तार से संसार बांधा है..., फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है...,आदि गीत बजते सुनाई दिए। जिले के लमगड़ा, जैंती, सोमेश्वर, दन्यां, मौलेखाल, भिकियासैंण, स्याल्देआदि ग्रामीण इलाकों में भी रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed