{"_id":"6341b6889d4c172151299ffe","slug":"rajtilak-in-almora-ramleela-almora-news-hld47835679","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध में आई बहार श्री राम जी आए लक्ष्मण जी आए सीता जी आई निहाल..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध में आई बहार श्री राम जी आए लक्ष्मण जी आए सीता जी आई निहाल..
विज्ञापन
अल्मोड़ा कर्नाटक खोला में रामलीला मंचन श्री राम राज्याभिषेक का दृश्य। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर और रामलीला समिति की ओर से कर्नाटक खोला में आयोजित रामलीला का समापन श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। रामलीला के पात्रों की भूमिका में महिलाओं की प्रस्तुति को सराहा गया।
श्रीराम के अयोध्या लौटने पर प्रजा ने खुशियां मनाकर जयकारे लगाए कि अवध में आई बहार श्रीराम पधारे हैं...। इस मौके पर रावण अत्याचार, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, ताड़का वध, आदि प्रसंग मंचित किए गए।
श्रीराम राज्याभिषेक के मंचन के बाद राम दरबार की आरती उतारी गई। राज्याभिषेक में राम का अभिनय दिव्या पाटनी, लक्ष्मण किरन कोरंगा, सीता रश्मि कांडपाल, भरत काव्या पालीवाल, शत्रुघ्न दिव्यम जोशी, हनुमान हर्षिता तिवारी, वशिष्ठ वृजेश पांडे, विश्वामित्र का मीना भट्ट ने किया। आयोजन की मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी थीं। महिला समिति के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट किया। सभी कलाकारों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समिति के संरक्षक बिट्टू कर्नाटक, अध्यक्ष देवेंद्र कर्नाटक ने पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
भराड़ी में हुआ श्रीराम जन्म का मंचन
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी के मां बाराही मंदिर परिसर में रामलीला मंचन शुरूहो गया है। पहले दिन नट-नटी संवाद से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक का मंचन किया गया। खराब मौसम के बावजूद क्षेत्रवासियों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर रामलीला मंचन का लुत्फ उठाया।
रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने किया। पहले दिन कोरस गायन, नट-नटी सूत्रधार नाटक से मंचन की शुरुआत हुई। रावण, कुंभकर्ण और विभीषण की तपस्या और ब्रह्मा से वरदान मांगना, भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म तक के प्रसंग का मंचन किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी रहे। वहां पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरीश सिंह ऐठानी, ओम प्रकाश ऐठानी, गणेश ऐठानी, अंकित ऐठानी, निर्देशक गिरीश मिश्रा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, सुरेश मिश्रा, कमल मिश्रा आदि थे।
धौलछीना में रामलीला मंचन शुरू
धौलछीना। धौलछीना में शुक्रवार से रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। महोत्सव का शुभारंभ डीएम की प्रतिनिधि डॉ. मीनाक्षी पांडे ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ संजीव शुक्ला रहे।
पहले दिन नटी सूत्रधार प्रवेश, रावण, कुंभकरण एवं विभीषण तपस्या, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने का प्रयास, नारद मोह, पुत्रेष्ठि यज्ञ, राम जन्म तथा सीता जन्म के प्रसंगों का मंचन किया गया। वहां पर वरिष्ठ संरक्षक जमन सिंह मेहरा, चंद्र सिंह, कमेटी के अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, उपाध्यक्ष गोपाल मेहरा, व्यवस्थापक दरवान सिंह रावत, नारायण सिंह मेहरा, सचिव राजू बोरा, कोषाध्यक्ष प्रताप जीना आदि थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृजेश डसीला ने किया।
पात्रों का परिचय
शिव का अभिनय नत्थीराम नौटियाल, पार्वती का दिव्या, रावण उमेश मनराल, कुंभकरण नंदन सिंह, विभीषण सागर मेहरा, नारद जय बोरा, दशरथ प्रकाश वर्मा, जनक प्रशांत रावत, कौशल्या दिव्या मेहरा, सुमित्रा नेहा, कैकेयी का किरदार निकिता ने निभाया।