फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rajendra also contributed in the landing of Chandrayaan-3

Almora News: चंद्रयान-3 की सफल लैंंडिंग में अल्मोड़ा के राजेंद्र का भी योगदान

Sun, 27 Aug 2023 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 27 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rajendra also contributed in the landing of Chandrayaan-3
वैज्ञानिकों की टीम में शामिल राजेंद्र सिंह सिजवाली। 
अल्मोड़ा। जिले के दूरस्थ गांव के एक युवक ने सरकारी विद्यालय में पढ़कर चंद्रयान-3 की टीम में शामिल होकर मिसाल पेश की है। इसरों के चंद्रयान-3 मिशन टीम में शामिल वैज्ञानिकों में धौलादेवी विकासखंड के पुनौली निवासी वैज्ञानिक राजेंद्र सिंह सिजवाली भी हैं। उन्होंने पावर सिस्टम को विकसित करने में प्रमुख योगदान दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह सिजवाली की भाभी गीता कोश्यारी सिजवाली ने बताया कि राजेंद्र ने जीआईसी द् यूनाथल से हाईस्कूल और जीआईसी अल्मोड़ा से इंटर किया। विपिन त्रिपाठी कुमाऊं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वाराहाट से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया।
विज्ञापन

वर्ष 2005 में उनका इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन हो गया। उनकी तैनाती अंतरिक्ष उपयोग केंद्र अहमदाबाद में है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर प्रोजेक्ट मैनेजर रहते हुए उन्होंने अपने केंद्र के महत्वपूर्ण सेंसर के लिए पावर सिस्टम को विकसित करने में प्रमुख योगदान दिया। उन्होंने इसरो के कई अभियानों में बेहतर काम किया है। उनकी उपलब्धि पर उनके गांव पुनौली में खुशी की लहर है। राजेंद्र ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता हीरा देवी और पिता स्व. दीवान सिंह सिजवाली, बड़े भाई सीसीएमबी हैदराबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पूरन सिंह सिजवाली को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed