फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rainka Bhaluta is dilapidated, a major accident can happen any time.

Almora News: राइंका भल्यूटा जर्जर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Mon, 27 Oct 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 27 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rainka Bhaluta is dilapidated, a major accident can happen any time.
अल्मोड़ा। भैसियाछाना विकासखंड के अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज भल्यूटा का भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। विद्यालय भवन की दीवारों और छतों में दरारें पड़ चुकी हैं। इससे यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भय का वातावरण बना रहता है।
विज्ञापन

राइंकॉ भल्यूटा की स्थापना वर्ष 1995 में हाईस्कूल के रूप में की गई थी, जिसे वर्ष 2007 में इंटर कॉलेज में उच्चीकृत किया गया। वर्तमान में विद्यालय में 88 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। परंतु भवन की दयनीय स्थिति के कारण कक्षाओं का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार विद्यालय भवन की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की है लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिला है।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता है। इस संबंध में सल्लाभाटकोट क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य शैलजा चम्याल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि विद्यालय भवन को तत्काल ध्वस्त कर उसका नवीन निर्माण कराया जाए ताकि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा दी जा सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed