फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rain In Almora

अल्मोड़ा जिले के छह ग्रामीण मोटर मार्ग मलबा आने से कई घंटे रहे बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rain In Almora
जिला अस्पताल के समीप माल रोड के गड्ढों में हुए जलभराव से बचते राहगीर। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। तीन दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मलबा आने से जिले के छह ग्रामीण मोटर मार्ग कई घंटे बंद रहे। शनिवार देर शाम जेसीबी लगाकर चार मार्गों को खोल दिया गया है जबकि दो ग्रामीण मोटर अभी भी बंद पड़े। बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। लोगों ने टोपियां और मफलर आदि निकाल लिए। वहीं, क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी लगातार बाधित रही।
विज्ञापन

बारिश के चलते जिले के छह ग्रामीण मोटर मार्गों में मलबा आ गिरा। इससे सड़के कई घंटे बंद रही। सड़के बंद होने की सूचना मिलने पर जेसीबी भेजी गई और सड़कों में आया मलबा हटाया गया। शनिवार की शाम पारकोट-जाख भनोली, पारकोट-खुसर मोटर मार्ग, पातलीबगड़ से गंगनाथ मोटर मार्ग समेत एक अन्य सड़क यातायात के लिए खुल गई।
विज्ञापन

हालांकि द्वाराहाट-भगतोला, उदेडीखाल-भेल्टगांव मोटर मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। दो ग्रामीण सड़कें बंद होने से स्थानीय लोगों को यातायात के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से खेती को भी नुकसान पहुंचा है। खासकर किसानों के घास काटकर सुखाने के लिए खेतों में रखी थीं लेकिन लगातार हो रही बारिश से घास भी सड़कर खराब होने लगी है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में सर्वाधिक 25.6 मिमी बारिश हुई
अल्मोड़ा। पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 25.6 मिमी, रानीखेत में 11.8 मिमी, चौखुटिया में 12 मिमी, सोमेश्वर में 16 मिमी, भिकियासैंण में 9.5 मिमी, जागेश्वर में 24.5 मिमी, ताकुला में 20.5 मिमी, भैंसियाछना में 6.5 मिमी, सल्ट में 1.5 मिमी, जयंती में 1.5 मिमी, शीतलखेत में 5.5 मिमी, मासी में 10.5 मिमी बारिश हुई। वर्ष 2021 में छह अक्तूबर को अल्मोड़ा में बारिश नहीं हुई थी। ताकुला में और सल्ट में 0.5 मिमी बारिश हुई थी।
बारिश के चलते सड़के बनी तलैया, कई जगह हुआ जलभराव
अल्मोड़ा/ भिकियासैंण/ सोमेश्वर। बारिश के चलते जिला मुख्यालय और ग्रामीण सड़के तलैया बन गई। डामर उखड़ने से सड़कों में कई स्थानों पर गड्ढ़े बन गए हैं। बारिश में इन गड्ढ़ों में पानी भर गया है। आवाजाही के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, बारिश से भिकियासैंण में भी सड़कों की पोल खुल गई। नगर पंचायत के अंतर्गत खड़ी बाजार, किनारी बाजार से पंचायत भवन तक सड़क के हाल बहुत खराब हैं।
रामनगर-बद्रीनाथ मुख्य मोटर मार्ग के ब्लाक कार्यालय गेट से लेकर नगर पंचायत कार्यालय के नीचे तक नाली निर्माण नहीं हुआ है जिससे हल्की बारिश होने पर पानी भर जाता है। नगर पंचायत के गांधीनगर वार्ड और तहसील वार्ड में आंतरिक सड़कों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है।
इधर, सोमेश्वर- कौसानी मोटर मार्ग में बने गड्ढ़ों में में पानी भर गया है। सड़क किनारे की नालियां बंद पड़ी है। राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोमेश्वर-कौसानी मोटर मार्ग में कई स्थानों पर कलमठ खोद कर छोड़ दिए गए हैं इससे भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
बागेश्वर में बारिश, चोटियों पर हल्का हिमपात
बागेश्वर। बागेश्वर में शुक्रवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। हिमालयी क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। बारिश के कारण सरयू और गोमती का जलस्तर बढ़ गया है। पुलिस की टीम ने नदी तट पर गश्त कर लोगों को नदियों के किनारे न जाने के लिए आगाह किया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया था। शुक्रवार को सुबह से शाम तक जिले में हल्की बारिश हुई। रात करीब 10 बजे से लगातार बारिश हो रही है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह आठ बजे तक कपकोट में 22.50 एमएम, बागेश्वर में 16 और गरुड़ में 10 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। लोगों को घरों से छाता साथ लेकर चलना पड़ा। ताजा बारिश से वातावरण में बदलाव आ गया है। ठंड का आगाज हो गया है। लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed