{"_id":"5a300d4b4f1c1bc5758b89f5","slug":"rain-gives-lands-to-the-farmers-faces","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने फसलों को दी ‘घुट्टी’ किसानों के चेहरे खिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने फसलों को दी ‘घुट्टी’ किसानों के चेहरे खिले
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुआ हिमपात।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार तड़के हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। हालांकि दिन के वक्त निकली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। बारिश से गेहूं, मसूर, सरसों की फसल तथा आलू, मटर, पालक, लाई, मेथी, प्याज आदि सब्जियों को काफी फायदा मिलेगा। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। अल्मोड़ा में मंगलवार सुबह 3.08 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रबी सीजन में गेहूं, मसूर, सरसों की फसल समेत आलू, मटर, पालक, लाई, मेथी, प्याज आदि सब्जियों का उत्पादन किया जाता है। जिले में 44 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में मसूर और 1200 हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की खेती की जाती है।
विज्ञापन
इसके अलावा सोमेश्वर, जैंती, लमगड़ा, धौलछीना, भैंसियाछाना, खड़ियानौली समेत कई इलाकों में आलू, मटर, पालक, लाई, मेथी, प्याज आदि की सब्जी उत्पादित की जाती है। मंगलवार को हुई बारिश से फसलों और सब्जियों को नई जान मिल गई है।
विज्ञापन
बारिश रबी सीजन की फसल और सब्जियों के लिए काफी फायदेमंद है। खासकर गेहूं, मसूर और सरसों की फसल को इस समय बारिश की सख्त जरूरत थी। बारिश से फसलों में नई जान आई है। सब्जियों के लिए भी बारिश अच्छी साबित होगी। यदि समय-समय पर बारिश होती रही तो गेहूं, मसूर, सरसों का का उत्पादन अच्छा होगा।
- मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह