{"_id":"5dd030198ebc3e5504063ceb","slug":"rahul-apologizes-to-the-country-for-confusing-the-public-almora-news-hld3642930143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को भ्रमित करने और झूठ बोलने पर देश से माफी मांगे राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को भ्रमित करने और झूठ बोलने पर देश से माफी मांगे राहुल
विज्ञापन
गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपाई।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। राफेल सौदे में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जिस तरह देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की और चौकीदार चोर है का नारा दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए भविष्य में ऐसी टिप्पणी के लिए सचेत किया। जो कि कांग्रेस और राहुल गांधी के मुंह पर तमाचे के समान है। राहुल गांधी को अब अपने इस बयान के लिए और देश की जनता को भ्रमित करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
नगर अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुरुरानी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से सिद्ध हो गया कि राफेल रक्षा सौदे के संदर्भ में किसी प्रकार की दलाली के सबूत नहीं पाए गए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित लटवाल ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को भ्रमित किया और सुप्रीम कोर्ट और देश की जनता ने राहुल के भ्रम वाले बयान को नकार दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में अजय वर्मा, बंशीलाल कक्कड़, कृष्ण बहादुर सिंह, विनीत बिष्ट, किरन पंत, ललित मेहता, बीना नयाल, पूनम पालीवाल, लीला बोरा, लता पांडे, चंद्रा जोशी, प्रेमा मेर, दर्शन रावत, देवाशीष नेगी, धर्मेंद्र बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, अमित साह, ललित भाकुनी, धर्मवीर आर्या, संजय साह, आशीष कुमार, करन टम्टा, शरद गुरुरानी, आशुतोष भट्ट, रवि कुमार, चंदन बहुगुणा, विक्की कुमार आदि शामिल रहे।