फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Questions raised over police laxity in cooperative bank loan scam

Almora News: सहकारी बैंक लोन घोटाले में पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over police laxity in cooperative bank loan scam

विज्ञापन



अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक शाखा अल्मोड़ा में लोन घोटाले पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बैंक के मैनेजर ने 20 नवंबर को अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर दी लेकिन 89 दिन से पुलिस तहरीर दबाए बैठी है।



उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड अल्मोड़ा के प्रबंधक समीर भटनागर ने अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर दी। इसमें आरोप है कि एलआर शाह रोड के एक बिल्डकाॅम कंपनी के प्रोपराइटर और शापिंग कांप्लेक्स प्रोपराइटर, उनकी पत्नी के साथ ही बैंक के अफसरों पर ऋण के नाम पर रक्षित दस्तावेज और कोलेटरल सिक्योरिटी पलेखन (ऋण सुरक्षा के लिए इक्वीटेवल मार्गेज संपत्ति कम लेने) में धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार तीन मई 2017 को दो कराेड़ की ऋण सीमा स्वीकृत हुई। 25 मई 2017 को इसे सात करोड़ कर दिया गया जबकि सात करोड़ की धनराशि की सुरक्षा के लिए जो मानक तय थे उसका पालन नहीं किया गया। इसे बैंक ने धोखाधड़ी माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसकी जांच एमडी के निर्देश पर एजीएम ने की थी। मामला सही मिला तो प्रबंधक ने बिल्ड कॉम के डायरेक्टर, शापिंग कांप्लेक्स संचालक, उनकी पत्नी, बैंक के तत्कालीन महाप्रबंधक, तत्कालीन प्रबंध निदेशक, तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक, तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ कागजों में हेराफेरी कर ऋण प्राप्त करने पर लोकहित एवं जनधन की सुरक्षा को देखते हुए प्राथमिकी के लिए तहरीर दी।


अल्मोड़ा कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि जांच जारी है। बैंक और आरोपी के खिलाफ लोन जमा करने को कुछ समय मिलने की बात सामने आई थी। इसका अपडेट अभी नहीं लिया है। जल्द ही इस मामले में विधिक कार्रवाई करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed