{"_id":"5e8215788ebc3e72bf4080c4","slug":"quaranteen-in-almora-almora-news-hld378791820","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा जनपद में 43 लोग होम क्वारंटाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा जनपद में 43 लोग होम क्वारंटाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में 45 लोग क्वारंटीन में हैं, जिनमें से करीब 43 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। जबकि दो बेस अस्पताल में भर्ती हैं। सबसे ज्यादा होम क्वारंटीन हवालबाग में हैं। इन सभी को 14 दिन तक हर हाल में घर के भीतर अलग रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हर रोज इन लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। बीते दिन 48 लोग क्वारंटीन पर थे जिनमें से तीन लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के ताकुला में तीन ताड़ीखेत में आठ, हवालबाग में सबसे ज्यादा 13, भिकियासैंण में दो, द्वाराहाट में छह, देघाट में तीन, लमगड़ा में दो, चौखुटिया में छह लोग होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। जबकि दो लोगों को बेस अस्पताल में रखा गया है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि होम क्वारंटीन पर रखे सभी लोगों के स्वास्थ्य की नियमित रिपोर्ट ली जा रही है।
दो लोगों के सैंपल हल्द्वानी भेजे
अल्मोड़ा। बाहरी जिलों से पहुंचे दो लोगों में सर्दी, जुकाम के लक्षण होने पर संदेह के आधार पर जिला प्रशासन ने दोनों के सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेज दिए हैं। तीन दिन पूर्व सल्ट निवासी एक व्यक्ति विदेश से आया था और भैंसियाछाना निवासी एक युवक दिल्ली से आया था। जिला प्रशासन ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।