{"_id":"64c408d257003907a309ca6f","slug":"python-stuck-in-steering-cross-of-bus-almora-news-c-319-1-shld1008-68-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora: बस के स्टेयरिंग के क्राॅस में फंसा अजगर, यात्रियों के भय से छूटे पसीने, बाहर देखने वालों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora: बस के स्टेयरिंग के क्राॅस में फंसा अजगर, यात्रियों के भय से छूटे पसीने, बाहर देखने वालों की लगी भीड़
Sat, 29 Jul 2023 12:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:16 PM IST
सार
बस में बैठे यात्रियों के उस समय डर से पसीने छूटने लगे जब एक अजगर स्टेयरिंग के क्राॅस गया। अंदर जहां यात्री डरे हुए थे, वहीं बाहर अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
चौखुटिया के चांदीखेत में खड़ी बस में फंसा अजगर। संवाद
विस्तार
चौखुटिया के चांदीखेत में जौरासी से आई केएमओयू की बस के स्टेयरिंग के क्राॅस में फंसे अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। चालक प्रताप सिंह बौरा ने बताया कि बस बृहस्पतिवार को रामनगर से आकर जौरासी गई थी। वहां से वापस रामनगर लौट रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Nainital: ग्लोबल बाघ दिवस पर कॉर्बेट पार्क में बाघिन की मौत, सावल्दे पुल के नीचे शव मिलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
बताया कि अजगर का रेस्क्यू रामनगर पहुंचने के बाद कराया जाएगा। इधर बस में अजगर फंसे होने से यात्री बस में बैठने से डर रहे थे। चालक और परिचालक उन्हें समझा रहे थे कि बस के टीन से बने फर्श में कहीं कोई सुराग नहीं है। लिहाजा डरने की बात नही है।
विज्ञापन