फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tigress death in corbett park Ramnagar Nainital global tiger day uttarakhand news in hindi

Nainital: ग्लोबल बाघ दिवस पर कॉर्बेट पार्क में बाघिन की मौत, सावल्दे पुल के नीचे शव मिलने से मचा हड़कंप

Sat, 29 Jul 2023 08:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Jul 2023 08:39 AM IST
सार

सावल्दे पुल के नीचे बाघिन का शव मिला है। रामनगर में ग्लोबल टाइगर दिवस का कार्यक्रम आज है और ऐसे में एक बाघिन की मौत होने हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
Tigress death in corbett park Ramnagar Nainital global tiger day uttarakhand news in hindi
बाघिन की मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्लोबल बाघ दिवस पर कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज के अंतर्गत सावल्दे नदी के पुल पर एक बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंजर सहित वन कर्मियों ने बाघ के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव नष्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
कॉर्बेट के वन कर्मियों की मानें तो जिस स्थान पर बाघिन का शव पड़ा मिला, वह राजस्व भूमि है यानी वह तराई पश्चिमी वन प्रभाग क्षेत्र के अंतर्गत इलाका है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंजर संदीप गिरी ने बताया शनिवार सुबह सावल्दे के ग्रामीणों ने पुल के नीचे एक बाघिन के शव पड़े होने की सूचना दी थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश में 500 तक पहुंच सकती है बाघों की संख्या, आज राज्यवार जारी होगा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाघिन की उम्र करीब 5 से 6 साल के बीच होगी। बाघिन का शव राजस्व भूमि यानी तराई पश्चिम क्षेत्र के आमपोखरा रेंज के इलाके में पड़ा हुआ था। बाघिन की मौत वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे लगेगा। बता दें कि रामनगर में ग्लोबल टाइगर दिवस का कार्यक्रम आज है और ऐसे में एक बाघिन की मौत होने हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed