फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PWD Almora Ministerial Conference of the Union

लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का अधिवेशन

Sun, 24 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 24 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
PWD Almora Ministerial Conference of the Union

 विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने राज्य में बेहतर कार्य संस्कृति के लिए सभी लोगों से मिल कर काम करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों को शासन की रीढ़ बताते हुए राज्य के विकास में निस्वार्थ भाव से दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। श्री कुंजवाल लोनिवि मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने संगठन द्वारा उठाई गई तीन सूत्रीय समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि कुंजवाल ने कहा कि राज्य निर्माण में आम लोगों के साथ ही कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य निर्माण के 15 वर्षों में प्रदेश में विकास कार्य आगे बढ़े हैं, लेकिन जनाकांक्षा के अनुरूप कार्य पद्धति विकसित नहीं हो सकी। कई मामलों में आज भी उत्तर प्रदेश की नीतियां और प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


समस्या के त्वरित और उचित समाधान के बजाए आज भी फाइलों को लटकाने की प्रवृति जारी है। अधिकारी और कर्मचारियों को बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करनी होगी, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संगठन ने मिनिस्टिीरियल संवर्ग के पदों में कटौती बंद कर कार्यालयों में मानक के अनुसार पदों का सृजन करने, पीएमजीएसवाई कार्यालयों में तैनात कार्मिकों के पदों को निसंवर्गीय करने के निर्णय का वापस लेने, पदोन्नति के लिए श्रेष्ठता व्यवस्था हटाकर ज्येष्ठता को आधार करने की मांग उठाई। श्री कुंजवाल ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।


अति विशिष्ट अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने सामुदायिक भवन निर्माण को विधायक निधि से चार लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि मुख्य अभियंता केपी जोशी, एसई योगेश लाल शैल, प्रांतीय अध्यक्ष एमसी तिवारी, एनबी बुधानी, एमपी कोठारी, मंजूर हसन, भगोत सिंह, अनुराग पांडे आदि ने विचार रखे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रमण िभट्ट ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed