फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pumpkin Hill dominated, selling 80 per kg

पहाड़ी कद्दू का दबदबा, 80 रुपये किलो बिक रहा 

Wed, 10 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 10 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Pumpkin Hill dominated, selling 80 per kg
सब्जी की दुकान पर रखे कद्दू। - फोटो : अमर उजाला

पिछली बरसात में बारिश नहीं होने के कारण सब्जी के दाम काफी बढ़ गए थे, लेकिन इस बार अधिक बारिश ने सब्जी का जायका बिगाड़ दिया है। अधिक बारिश के कारण सब्जी का उत्पादन प्रभावित हुआ है। नतीजा यह है कि इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। यह पहली बार हुआ जब बरसात में बहुतायत होने वाला कद्दू सबसे अधिक 80 रुपये किलो के भाव बिक रहा है। पहाड़ी लौकी और बीन 60 रुपये किलो जबकि करेला और शिमला मिर्च भी 80 रुपये किलो बिक रही है। जिससे यह सब्जियां आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं।  

विज्ञापन


लोग उम्मीद कर रहे थे कि बरसात में सब्जियों के दाम कम हो जाएंगे, लेकिन बीते दिनों लगातार बारिश के कारण सब्जी खराब हो गई। जिससे बाजार में सब्जी काफी कम आ रही है। स्थिति यह है कि इस सीजन में बहुतायत होने वाला कद्दू सबसे महंगे दामों में बिक रहा है। पिछले कई दिनों से कद्दू के दाम 80 रुपये किलो से नीचे नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा पहाड़ी करेला और शिमला मिर्च भी 80 रुपये किलो जबकि बीन, बैगन और लौकी 60 रुपये किलो के भाव बिक रही है। पिछले तीन-चार दिनों में भिंडी के दाम कुछ नीचे आए हैं और भिंडी 60 से उतरकर 40 रुपये किलो के भाव बिक रही है। पहाड़ी आलू भी इन दिनों 30 रुपये किलो रुपये से नीचे नहीं बिक रहा है। सिर्फ प्याज ने लोगों को राहत दी है जो इन दिनों 20 रुपये का सवा किलो के हिसाब से बिक रहा है।
विज्ञापन


यहां चौक बाजार में सब्जी की दुकान चलाने वाले तारा चंद्र कांडपाल ने बताया कि मौसम की मार के कारण सब्जियों का उत्पादन काफी घटा है। जो काश्तकार क्ंिवटल के हिसाब से सब्जी लाते थे वह बाजार में 10-15 किलो सब्जी ला रहे हैं। आगे मौसम ठीक रहा तो आने वाले दिनों में दामों में कुछ गिरावट आ सकती है।  हालांकि मैदानी क्षेत्र में पैदा होने वाली लौकी 30 रुपये, करेला 40 रुपये,  कद्दू 30 रुपये, बैगन 40 रुपये और ककड़ी 30 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही  है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed