{"_id":"5cae2561bdec2214516f5d26","slug":"pumping-water-closed-for-six-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी से छह घंटे ठप रही पानी की पंपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी से छह घंटे ठप रही पानी की पंपिंग
Wed, 10 Apr 2019 10:48 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
पानी की किल्लत के चलते एक नौले से पानी भरते लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। कोसी स्थित पंपों को बिजली सप्लाई करने वाले ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स फटने से छह घंटे तीनों पंपों से पानी की सप्लाई नहीं हुई। जिससे बुधवार को शहर में पानी की आपूर्ति ठप रही और लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाकर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
पिछले करीब एक सप्ताह से शहर की पेयजल व्यवस्था सुचारू नहीं हो पा रही है। कोसी से सर्किट हाउस टैंक को पानी आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन चार दिन में दो बार फट चुकी है। विभाग ने पेयजल लाइन को ठीक किया। आशा थी कि बुधवार से पेयजल व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी, लेकिन तड़के तीन बजे कोसी स्थित तीनों पंपों को बिजली आपूर्ति करने वाले ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स फट गया। जिससे तीनों पंप नहीं चले।
विज्ञापन
जिससे बुधवार को नगर में पल्टन बाजार, थाना बाजार, जौहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला कचहरी बाजार, धारानौला, ढूंगाधारा, पूर्वी पोखरखाली, पश्चिमी पोखरखाली, नरसिंहबाड़ी, मकेड़ी, ऑफिसर्स कालौनी समेत अधिकांश इलाकों में पेयजल की सप्लाई नहीं हो सकी। कई मोहल्लों में एक से दो दिन छोड़कर पानी आ रहा है। पेयजल के अभाव में गर्मी के सीजन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार कोसी पहुंचे। इसके बाद सूचना बिजली विभाग के कार्मिकों को दी गई। बिजली विभाग के कर्मियों ने कोसी पहुंचकर ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स ठीक किया। सहायक अभियंता ने बताया कि सुबह नौ बजे बाद तीनों पंपों से पंपिंग शुरू हो गई है। दुगालखोला और आसपास के क्षेत्रों में सायं के समय पानी की आपूर्ति की जाएगी। बुधवार को जिन
इलाकों में पानी नहीं आया है। वहां 11 अप्रैल को पानी सप्लाई किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हवालबाग, आईटीआई, जीआईसी, उदयशंकर नाट्य अकादमी, होटल मैनेजमेंट में सुरक्षा बलों और चुनाव कर्मियों के रहने के चलते इन दिनों वहां अतिरिक्त पानी की आपूर्ति की गई।