फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pulse Polio

Almora News: 15428 बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 03 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pulse Polio
बागेश्वर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिले के 330 बूथाें में 15428 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। विशिष्ट प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह जंगपांगी ने बताया कि जिले के नगरीय क्षेत्र में सात, ग्रामीण क्षेत्र में 318 और पांच मोबाइल बूथ बनाए गए थे। लक्ष्य के अनुरूप 80.94 प्रतिशत बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। पोलियाे खुराक पीने से वंचित बच्चों को सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 30 हजार बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के 30 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छूटे बच्चों को सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही भारी बारिश के बच्चों को पोलिया ड्राप पिलाने के लिए परिजनों में उत्साह नजर आया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 653 सामान्य, 40 हाई रिस्क, 20 ट्रांजिट, सात मोबाइल बूथ में 50 हजार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य तय था। बारिश के बाद भी 30 हजार बच्चे पोलियो ड्राप पीने बूथ पहुंचे। सीएमओ आरसी पंत ने बताया कि अगले दो दिन अभियान चलेगा। छूटे बच्चों को आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर पोलियो के खतरे से बचाने के लिए उन्हें इसकी खुराक पिलाएंगी। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed