{"_id":"6afcaef553b4703f39029d6a","slug":"an-evm-vvpat-awareness-campaign-will-begin-in-the-district-tomorrow-almora-news-c-232-1-alm1019-151152-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिले में कल से शुरू होगा ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिले में कल से शुरू होगा ईवीएम-वीवीपैट जागरूकता अभियान
Wed, 18 Nov 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में 19 नवंबर से ईवीएम और वीवीपैट प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता अभियान शुरू होगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह ने जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
20 नवंबर से द्वाराहाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा और जागेश्वर में मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं को ईवीएम से मतदान और वीवीपैट से मत की पुष्टि करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। इसके अलावा छह विधानसभा मुख्यालयों और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सात प्रदर्शन केंद्र बनाए जाएंगे। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी देंगे। अभियान निर्वाचन की घोषणा तक जारी रहेगा। संवाद