फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protests over the demand for extension of agreement of heart care center

हार्ट केयर सेंटर का करार बढ़ाने की मांग को लेकर धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Protests over the demand for extension of agreement of heart care center
धरना प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित अन्य लो - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हार्ट केयर सेंटर का करार आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में लोगों ने बेस अस्पताल स्थित हार्ट केयर सेंटर के सामने धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने हार्ट केयर सेंटर को पूरे कुमाऊं के लोगों के लिए उपयोगी बताते हुए इसे बंद नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में दिया गया धरना क्षेत्र की जनता के लिए कारगर साबित होगा। पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि कांग्रेस की हरीश रावत सरकार ने जनता को व्यापक हितों को देखते हुए हार्ट केयर सेंटर की स्थापना की थी। हार्ट केयर सेंटर खुलने के बाद ,समय पर इलाज मिलने से कई हार्ट रोगियों की जान बच सकी है। कहा कि यदि हार्ट केयर सेंटर का करार जल्द आगे नहीं बढ़ाया गया तो जोरदार आंदोलन शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, हरीश बिष्ट, नरेंद्र राम, लीलाधर कांडपाल, जगदीश चंद्र तिवारी, चंद्र बल्लभ जोशी, प्रकाश अधिकारी, रोहित शैली, अमित मल्होत्रा, राजेश अल्मियां, अमन अंसारी, निजाम कुरेशी, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, जितेंद्र कांडपाल, हृदयेश तिवारी, दिनेश चंद्र जोशी, शहजाद कश्मीरी, सभासद राजेंद्र तिवारी, पंकज वर्मा, दीपेश जोशी, आशीर्वाद गोस्वामी, विपिन जोशी, संतोष जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट केयर सेंटर को लेकर नकारात्मक राजनीति का आरोप
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की अल्मोड़ा नगर इकाई ने हार्ट केयर सेंटर को लेकर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा की बैठक में नगराध्यक्ष कैलाश गुरूरानी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा हार्ट केयर सेंटर को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इसके लिए लगातार बजट दे रही है और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान पहले ही कह चुके हैं कि इसे बंद नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि विधायक चौहान मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता कर चुके हैं, जल्द सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे। वहां नगराध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, महामंत्री कृष्ण बहादुर, विनीत बिष्ट, सुनील जोशी, ललित मेहता, विद्या बिष्ट, श्याम पांडे, आशुतोष भट्ट, रक्षित कार्की, गोपाल चौहान, पीसी रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed