फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protesting the black band tied in the hands

हाथों में काली पट्टी बांध जताया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 06:13 PM IST
विज्ञापन
Protesting the black band tied in the hands
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड के बैनर तले मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का विरोध जारी है। शनिवार को शिक्षा विभाग कार्यालय में कार्मिकों ने हाथों में काली पट्टी बांध सांकेतिक विरोध दर्ज किया। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

21 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सीएस नैनवाल के नेतृत्व में कार्मिकों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और नारेबाजी की। कार्मिकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई और कहा कि संशोधित एसीपी का लाभ भी मिले। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को 6600 ग्रेड वेतन, गृह जिले में पदोन्नति, विभागों में मिनिस्टीरियल संवर्ग में अतिरिक्त पदों का सृजन करने, मृतक आश्रित को प्रथम नियुक्ति दुर्गम में दिए जाने की बाध्यता समाप्त करने समेत अन्य समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
विज्ञापन

यहां एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक, जिला मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिला उपाध्यक्ष एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन मुकेश चंद्र जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र कुमार, गोविंद सिंह मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed