फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest to reopen the Durgadevi-Maidavan road, closed for 22 years.

Almora News: 22 साल से बंद दुर्गादेवी-मैदावन मार्ग खोलने के लिए प्रदर्शन

Mon, 07 Sep 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Protest to reopen the Durgadevi-Maidavan road, closed for 22 years.
दुर्गादेवी-मैदावन मार्ग खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। रामनगर-दुर्गादेवी-मैदावन मोटर मार्ग को आम लोगों के लिए खोलने की मांग को लेकर रविवार को दुर्गादेवी गेट पर ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। रामनगर-दुर्गादेवी-मैदावन मोटर मार्ग विकास समिति के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों और महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मार्ग खोलने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कैप्टन बलवंत सिंह रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार दुर्गादेवी गेट से मैदावन तक करीब 22 किलोमीटर लंबा मार्ग वर्ष 2004 के बाद से आम लोगों के लिए बंद है। यह क्षेत्र कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मंदाल रेंज में आता है। वर्तमान में इसी मार्ग को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से सफारी गेट के रूप में विकसित किया गया है जिसे पर्यटन सीजन में पर्यटकों के लिए खोला जाता है।
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि मार्ग बंद होने से रिखड़ीखाल और नैनीडांडा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य जरूरी कार्यों के लिए करीब 80 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। जबकि दुर्गादेवी गेट से मैदावन होते हुए रिखड़ीखाल की दूरी करीब 50 किलोमीटर है। समिति के अनुसार मार्ग खुलने से 100 से अधिक ग्राम सभाओं के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और कुमाऊं-गढ़वाल के बीच सीधा संपर्क बेहतर होगा। इस दौरान अरविंद रावत, महावीर रावत, गौरव रावत, अजय भदौला के अलावा महिला मंडलों से जुड़ी दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालागढ़ टाइगर रिजर्व की एसडीओ शिप्रा वर्मा ने कहा कि कुछ लोगों ने गेट पर स्थित प्राचीन दुर्गा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया था। इसकी पूर्व सूचना विभाग को नहीं दी गई थी। ग्रामीणों की ओर से अब तक किसी भी प्रकार का मांगपत्र भी विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed