{"_id":"63dbfad4b6a9a533e24769f5","slug":"protest-over-price-hike-and-unemployment-almora-news-hld4901181162-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भर्ती घोटाले, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भर्ती घोटाले, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ निकाली पदयात्रा
विज्ञापन
पदयात्रा में शामिल लोग। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगी में मजदूरी दर बहुत कम कर मजदूरों का किया जा रहा शोषण
संवाद न्यूज एजेंसी
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामनगर से भिकियासैंण तक बदहाल सड़कों, भर्ती घोटाला, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पलायन आदि समस्याओं को लेकर सल्ट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने पदयात्रा निकाली। नगर के बडियाली चौराहे पर हुई नुक्कड़ सभा में पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा जनहित के तमाम मुद्दों को लेकर शीघ्र ही पूरे प्रदेश में पद यात्रा निकाली जाएगी।
सल्ट विकास संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार को रामनगर से पद यात्रा शुरू हुई। 90 किमी की दूरी तय कर बृहस्पतिवार को यात्रा भिकियासैंण पहुंची, जिसका बडियाली चौराहे पर समापन हुआ। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मोहान-भतरौंजखान सड़क लंबे समय से बदहाल है। ये मार्ग चारधाम यात्रा का प्रमुख मार्ग भी है। सड़क बदहाल होने से तीर्थ यात्रियों को भारी मुसीबतें झेलनी पड़ती हैं। सुंदरखाल और धनगढ़ी में पुलों का काम कछुवा गति से चल रहा है। पुल न बनने से आवाजाही के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सल्ट तथा भिकियासैंण क्षेत्र की कई सड़कों में डामर उखड़ गया है। भर्ती घोटालों से बेरोजगार युवा परेशान है। प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। मनरेगा में मजदूरी बेहद कम है और मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। प्रदेश में पलायन, बेरोजगारी, महंगाई, लचर कानून व्यवस्था से जनता परेशान है। इन तमाम जन मुद्दों को लेकर सरकार को जगाने के लिए पहले चरण में रामनगर से भिकियासैंण तक पद यात्रा निकाली गई। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, पूर्व सैनिक घनानंद शर्मा,आनंद राम, देवेंद्र, प्रकाश जोशी, श्याम बोरा आदि रहे।
----------------------
फोटो- 02एएलएम20
------------------
राजेंद्र धानक