फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Jagdish murder case Dalit youth murder Case in almora intercaste love marriage Protest

जगदीश हत्याकांड: सड़कों पर दिखा लोगों का आक्रोश, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की उठी मांग

Mon, 12 Sep 2022 03:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 03:02 PM IST
सार

सवर्ण जाति की गीता से विवाह करने पर पिछले पनुवाद्योखन गांव निवासी जगदीश चंद्र को युवती के परिजनों ने बेरहमी से पीट दिया था। इससे जगदीश की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड के बाद से लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
Jagdish murder case Dalit youth murder Case in almora intercaste love marriage Protest
भिकियासैंण बाजार में रविवार को जगदीश हत्याकांड के विरोध में रैली निकालते लोग। संवाद - फोटो : ALMORA

विस्तार

तहसील भिकियासैंण के सेलापानी में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेता जगदीश चंद्र की हत्या के विरोध में रविवार को विभिन्न संगठनों और ग्रामीणों ने भिकियासैंण बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लोगों ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने की मांग की।

विज्ञापन


एक सितंबर को तहसील भिकियासैंण के सेलापानी में उपपा नेता जगदीश चंद्र की हत्या कर दी गई थी। हत्या के विरोध में रविवार को भीम आर्मी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, शिल्पकार सेवा समिति, उत्तराखंड छात्र संगठन, परिवर्तनकारी छात्र संगठन, प्रगतिशील एकता मंच सहित रामनगर, अल्मोड़ा, बेतालघाट, रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट, स्याल्दे, ताड़ीखेत, भिकियासैंण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने नगर के गगास पुल से बाजार तक तीन किलोमीटर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन


रैली में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने जगदीश के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जगदीश हत्याकांड का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलना चाहिए ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके। जुलूस में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, भीम आर्मी के कुमाऊं संयोजक गोविंद बौद्ध, शिल्पकार सेवा समिति अध्यक्ष धनी राम टम्टा, अमित पुरवानी, विजय कुमार, प्रभात ध्यानी, भोले शंकर, रमेश चौधरी, वंशीधर, बसंत चौधरी, देवेंद्र कुमार, आंनन्दी वर्मा, भारती पांडे,माया चिलवाल, डॉ. उमा भट्ट, बसंती पाठक, प्रदीप पांडेय आदि शामिल रहे।a

विज्ञापन
विज्ञापन

भीम आर्मी ने तहसील में दिया धरना, नारेबाजी की
जगदीश हत्याकांड के दोषियों को सख्त सजा देने, जगदीश की सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भीम आर्मी कुमाऊं मंडल के कार्यकर्ताओं ने भिकियासैंण तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रविवार को भीम आर्मी ने जगदीश हत्याकांड के विरोध में तहसील में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने राजनीतिक दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा अनुसूचित जाति के लोगों को वोट बैंक के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा है। दो बार सल्ट से विधायक का चुनाव लड़ चुके अनुसूचित जाति के नेता जगदीश को सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कुमाऊं मंडल संयोजक गोविंद बौद्ध ने कहा भीम आर्मी मजबूती से इस लड़ाई को लड़ेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर ही दम लेगी। एसडीएम गौरव पांडे के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मृतक के परिवार को एक करोड़ आर्थिक मदद देने, दो परिजनों को सरकारी नौकरी देने, दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से तीन माह में सजा देने की मांग की। धरने में कुमाऊं मंडल संयोजक गोविंद बौद्ध, कुमाऊं मंडल सह संयोजक अमित पुरवानी, प्रवीण कुमार, मनोज, सूरज कोहली, विजय कुमार, नंद किशोर, मनोज टम्टा आदि बैठे।

न्याय के लिए दिल्ली तक लड़ाई लड़ेंगे: तिवारी
उपपा नेता जगदीश हत्याकांड के विरोध में नगर के बडियाली चौराहे पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की हुई सभा में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा है इसी माह अल्मोड़ा में विशाल रैली निकाल कर डीएम कार्यालय में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सरकार घोटालों में फंसी है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों सहित मुख्यमंत्री तक हत्याकांड के संबंध में एक शब्द भी नहीं बोलकर मौन बने हुए हैं। मौजूदा सरकार को संवेदनहीन बताते हुए न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए आम लोगों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस न्याय की लड़ाई को जरुरत पड़ने पर देहरादून और दिल्ली तक भी लड़ा जाएगा। इस दौरान मृतक परिवार को तीन माह में न्याय देने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। संचालन उपपा नेता प्रभात ध्यानी ने किया। यहां प्रभात ध्यानी, जीवन चंद्र, तुलसी छिमवाल, मुनीब कुमार, आनंदी वर्मा, भारती पांडे, माया चिलवाल, डॉ.उमा भट्ट, बसंती पाठक, प्रदीप पांडेय, भारती जोशी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...जगदीश हत्याकांड:  प्यार करने की मिली खौफनाक सजा, प्रेमिका की मां हुई बेनकाब, बेदर्दी से उतारा था मौत के घाट

छावनी बना रहा भिकियासैंण
भिकियासैंण। जगदीश हत्याकांड विरोध में रविवार को विभिन्न संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट रहा। शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम गौरव पांडे, तहसीलदार निशा रानी, थानाध्यक्ष भतरौजखान संजय पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट अजेंदर, थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेंद्र बिष्ट, थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत सहित पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed