फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Financial Irregularities Allegations

चिलियानौला नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सभासद मुखर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Financial Irregularities Allegations
चिलियानौला नगरपालिका कार्यालय परिसर में धरना देते सभासद। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला नगर पालिका में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। सभासदों का कहना है कि पालिका में कई नए कार्य हुए लेकिन लेखा जोखा आज तक ईओ और पालिकाध्यक्ष ने नहीं बताया है। सभासदों ने पहले दिन सांकेतिक धरना दिया, कहा कि सोमवार तक यदि ब्योरा उपलब्ध नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चिलियानौला नगर पालिका पिछले कुछ माह से विवादों में चल रही है, यहां वित्तीय अनियमितताओं का मामला पहले से ही तूल पकड़ रहा था, जिसकी जांच भी चल रही है। सभासदों का कहना है कि पूर्व में भी ईओ और पालिकाध्यक्ष से जानकारी मांगी गई थी, लेकिन आज तक कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। बुधवार को सभासदों ने पालिका कार्यालय परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया और पालिकाध्यक्ष को फिर से ज्ञापन सौंप नई खरीदी गई सामग्री का ब्यौरा मांगा है। धरने में सभासद नवल पांडेय, अरुण रावत, दीपराज, किशन जलाल, सुंदर कुवार्बी, सोनम बिष्ट, मनोज बिष्ट आदि थे
विज्ञापन

-पहले से कुर्सी पर बैठकर धरना प्रदर्शन नहीं होता। दूसरा एक जनवरी 2022 से लेकर 30 अप्रैल 2022 तक के आय व्यय का पूरा ब्योरा नौ मई की बोर्ड बैठक में सभासदों के सम्मुख रखकर पुष्टि कर दी गई थी। सभी सभासदों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। अब आज सांकेतिक धरना दिया और खुद ही तीन अक्तूबर तक इस धरने को स्थगित कर दिया गया, किस अधिकारी से बात हुई, जबकि संयुक्त मजिस्ट्रेट और मैं स्वयं अल्मोड़ा डीएम की बैठक में थे और ठेकेदार कब से सभासदों के साथ धरना देने लगे यह हास्यास्पद है।-जगदीश चंद्रा, ईओ, चिलियानौला पालिका रानीखेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed