फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Depot Transfer

Almora News: रानीखेत डिपो हटाने के विरोध में कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 12 Jul 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 12 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Depot Transfer
कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा। - फोटो : samvad
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत डिपो को अस्थायी रूप से अल्मोड़ा स्थानांतरित किए जाने के विरोध में शनिवार को कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डिपो परिसर में हुए इस दो घंटे के कार्य बहिष्कार में कर्मचारियों ने सरकार, प्रबंधन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्थानांतरण को हर हाल में रोकने की मांग की। धरने के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों का समर्थन करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की बात पूरी तरह जायज है और जब तक डिपो का पुनर्निर्माण नहीं हो जाता तब तक अस्थायी व्यवस्था रानीखेत में ही की जानी चाहिए। कर्मचारियों ने कहा कि रानीखेत डिपो केवल बसों का ठिकाना नहीं बल्कि क्षेत्र की पहचान, रोजगार और जनता की सुविधा से जुड़ा केंद्र है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों से बात करते हुए आश्वासन दिया कि डिपो को शिफ्ट नहीं किया जाएगा और रानीखेत में ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। वहां पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, कमलेश बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed