फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   protest Over Demands

Almora News: वन आरक्षियों का कार्य बहिष्कार जारी

Thu, 20 Feb 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 20 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
protest Over Demands
अल्मोड़ा। वन आरक्षियों ने सातवें दिन भी कार्य बहिष्कार किया। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा परिसर में हुए प्रदर्शन में उन्होंने लिखित आश्वासन मिलने तक धरना देने का एलान किया।
विज्ञापन

बुधवार को वन बीट अधिकारी संघ के महामंत्री खजान सिंह मेहता ने कहा कि वन दरोगा सीधी भर्ती कर सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। 10 वर्ष सेवा देने के बाद भी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं की जा रही है। वक्ताओं ने वन दरोगा सीधी भर्ती पर रोक लगाने, वन सेवा नियमावली 2016 को लागू करने, वन बीट अधिकारियों के कंधे पर एक स्टार लगाने आदि की मांग की। वहां पर राजेंद्र सिंह बिष्ट, दीपा मिश्रा, पूनम पंत, किशोर चंद्र उपाध्याय, रोशन कुमार, हिमांशु मनराल, दीप चंद्र आदि थे। संवाद
विज्ञापन

बागेश्वर में भी धरना
बागेश्वर। वन बीट अधिकारी और वन आरक्षी संघ का बेमियादी धरना-प्रदर्शन जारी है। बुधवार को कर्मचारियों ने वन विभाग कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इधर, वन कर्मियों की हड़ताल से विभाग को वनाग्नि नियंत्रण के कार्य में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहां पर श्याम सिंह चम्याल, चंदन कुमार, आनंद सिंह रावत, हयात सिंह, कविता रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed