फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest Over Delhi 2012 Issue

महिलाओं ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका, नारेबाजी की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Protest Over Delhi 2012 Issue
अल्मोड़ा के बद्रेश्वर में केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ़ नारेबाजी करती अखिल भारतीय जनव? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दिल्ली के छावला इलाके में 2012 में उत्तराखंड निवासी 19 वर्षीय युवती का अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा पाए तीनों आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट के दोषमुक्त करने के फैसले के खिलाफ महिलाओं में गुस्सा है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अल्मोड़ा इकाई ने बुधवार को बद्रेश्वर में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस ने मामले को कमजोर किया। उन्होंने कहा कि न्याय की निष्पक्षता पर अतिक्रमण तेजी से हो रहा है। इसके चलते महिला कानूनों को कमतर और हल्का किया जा रहा है। न्याय और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिल्किस बानो मामले के दोषियों की रिहाई भी एक गंभीर सवाल छोड़ती है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी, पिंकी, ममता न जाने कितनी महिलाओं के मामले न्याय की बाट जोह रहे हैं। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति अल्मोड़ा इकाई ने मांग की है कि उच्चतम न्यायालय छावला कांड में अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। मामले में कार्यवाही न होने पर महिलाएं आंदोलन के लिए मजबूर होंगी। वहां पर संगठन की जिला सचिव पूनम तिवारी, कोषाध्यक्ष राधा नेगी, कार्यकारिणी सदस्य भानु पांडे, सरस्वती, कांता नेगी, पार्वती रावत, तारा, जया आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed