{"_id":"654d1b447f480ff73c09c4c6","slug":"protest-in-state-foundation-day-in-almora-almora-news-c-232-1-alm1001-4847-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राज्य आंदोलनकारियों ने अल्मोड़ा में निकाली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राज्य आंदोलनकारियों ने अल्मोड़ा में निकाली पदयात्रा
Thu, 09 Nov 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 9 एएलएम 9 पी- चौघानपाटा के गांधी पार्क में पदयात्रा के बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों ने बृहस्पतिवार को सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार कर पदयात्रा निकाली। ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि प्रदेश में हर तरफ लाचारी और मायूसी है। बेरोजगारों की फौज खड़ी है। पलायन से प्रदेश के गांव वीरान हो रहे हैं। दोनों दलों की सरकारों ने बारी-बारी से प्रदेश को लूटा है। सरकारें प्रदेश को सपनों का उत्तराखंड नहीं बना सकीं हैं। इस कारण यह प्रदेश विकास के पथ पर वांछित गति नहीं पकड़ सका है।
राज्य आंदोलनकारियों ने सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार कर नारायण तिवारी देवाल से चौघानपाटा के गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाली। इसके माध्यम से लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी गई। इसके बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सभा की। शिवराज बनौला ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने प्रदेश के संतुलित विकास के लिए राज्य गठन की लड़ाई लड़ी थी लेकिन प्रदेश की सत्ता तक पहुंचीं दोनों दलों की सरकारें प्रदेश के युवाओं को रोजगार नहीं दे सकीं।
प्रदेश की जनता अपनी जमीन बचाने के लिए सशक्त भूकानून बनाने की मांग कर रही है। सरकार कई जगह कृषि महोत्सव आयोजित कर रही है जबकि पलायन और जंगली जानवरों के आतंक से खेत-खलिहान बंजर हो रहे हैं। उन्होंने समान पेंशन, पेंशन बढ़ाने, आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की भी मांग की।
विज्ञापन
यह रहे शामिल
दौलत सिंह बगड़वाल, मोहन सिंह भैसोड़ा, गोपाल सिंह बनौला, तारा तिवारी, बहादुर राम, बसंत जोशी, दिनेश शर्मा, हेम चंद्र जोशी, डुंगर सिंह रावत, रवींद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।