फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest in Almora For No DDA

डीडीए के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Protest in Almora For No DDA
अल्मोड़ा गांधी पार्क में डीडीए के विरोध में नारेबाजी करते सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक पालिक - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेेबाजी कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण की समाप्ति तक समिति का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा में समिति के संयोजक पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि समिति पांच साल से आंदोलन कर रही है। इसके बावजूद डीडीए को समाप्त नहीं किया गया है। प्रदेश सरकार को जनभावनाओं को ध्यान में रख कर प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी कर देना चाहिए। प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण स्थगन की घोषणा की लेकिन प्रदेश सरकार को स्पष्ट आदेश के तहत प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति संबंधी सभी अधिकार पूर्व की तरह नगरपालिकाओं को दिलाने चाहिए।
विज्ञापन

समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा की पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए जनविरोधी डीडीए को समाप्त करना चाहिए। धरने में कांग्रेस अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, सचिव दिपांशु पांडे, सचिव गोपाल सिंह चौहान, चंद्रकांत जोशी, आनंद बगड़वाल, प्रताप सत्याल, चंद्रमणि भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed