फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest By Staff Union in Almora

Almora News: चंपावत में अभियंता के साथ अभद्रता पर भड़के साथी

Fri, 07 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest By Staff Union in Almora
अल्मोड़ा। चंपावत जिले में ठेकेदार की ओर से अभियंता के साथ की गई अभद्रता से नाराज लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के सभी संगठनों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने काला फीता बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन

सुबह हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मिकों में रोष और भय का माहौल है। अभियंताओं के सुरक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कृष्णा मौसाल, कैलाश तड़ागी, मंडल सयुंक्त सचिव बीसी कांडपाल, सहायक अभियंता, नवल द्विवेदी, कुंवर कोरंगा, आनंद प्रकाश, भूपेंद्र बिष्ट, अनिल कुमार, महेंद्र बिष्ट, सूरज रौतेला, सुभाष जोशी, केदार लटवाल, पुष्कर आर्य, सुरेश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बागेश्वर में भी अभद्रता पर भड़के लोनिवि कर्मी
बागेश्वर। लोनिवि लोहाघाट में तैनात अभियंता शिवकुमार चौरसिया और देहरादून में कार्यरत अमित वर्मा के साथ हुई अभद्रता पर लोनिवि कर्मचारियों ने रोष जताया। कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उत्तराखंड लोनिवि संयुक्त महासंघ के अध्यक्ष जीएस महरा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदारों की ओर से अभियंताओं के साथ की गई अभद्रता निंदनीय है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर बीसी जोशी, कैलाश आर्या, संतोष कुमार, अनिल जोशी, हरीश कनवाल, तारा दुबे, कमला रावत, रेनुका भैसोड़ा, खिमुली देवी आदि मौजूद रहीं।



रानीखेत में भी कार्मिकों ने किया प्रदर्शन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। चंपावत जिले में ठेकेदार की ओर से अभियंता के साथ की गई अभद्रता से नाराज लोक निर्माण विभाग रानीखेत के सभी संगठनों ने शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक कार्य बहिष्कार किया जाएगा। आरोप लगाया कि ठेकेदार को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण वह मनमानी पर उतर आए हैं जिससे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। कहा कि अभियंताओं के सुरक्षा की व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि वह भयमुक्त होकर निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर कर सकें।


इस मौके पर सहायक अभियंता कुंदन बिष्ट, बीसी भट्ट, सतनाम सिंह, जीबी भट्ट, गुलाम मोहम्मद, सुर्कीति राठौर, हरि मोहन जोशी, मिनिस्ट्रीयल संघ के नीरज त्रिपाठी, लोनिवि मिनिस्ट्रीयल संघ के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed