फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Proposed Lake in Kakadighat

काकड़ीघाट में झील निर्माण का मामला शासन के ठंडे बस्ते में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Proposed Lake in Kakadighat
Proposed Lake in Kakadighat
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री की घोषणा के चार वर्ष बाद भी कोसी नदी में काकड़ीघाट में बैराज का निर्माण नहीं हो पाया है जबकि विशेषज्ञों ने इस स्थान को बैराज (झील) निर्माण के लिए फिजिबिलिटी परीक्षण में उपयुक्त पाया है। सिंचाई विभाग की ओर से शासन को भेजे गए आगणन को मंजूरी नहीं मिल सकी है। इससे काकड़ीघाट में झील निर्माण का मामला अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे काकड़ीघाट में मंदिर है। यह स्थान स्वामी विवेकानंद की तपस्थली भी रहा है। चार साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोसी नदी में काकड़ीघाट में झील निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद सिंचाई विभाग ने काकड़ीघाट में झील निर्माण के लिए फिजिबिलिटी परीक्षण कराया। काकड़ीघाट मंदिर से करीब आठ सौ मीटर पहले भवाली की ओर झील निर्माण के लिए स्थान को विशेषज्ञों ने उपयुक्त को पाया है।
विज्ञापन

इस स्थान पर करीब छह से आठ मीटर ऊंचे बैराज का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें पानी भरने के बाद करीब तीन किमी लंबी झील बनेगी। जिसकी क्षमता छह लाख घन मीटर होगी। झील बनने के बाद इस स्थान के धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने की अच्छी संभावना है। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। यही नहीं बैराज में पानी भरने से आसपास के इलाकों के लिए पंपिंग योजनाओं का भी निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट (पीएफआर) तैयार कर डीपीआर बनाने के लिए अगस्त 2019 में 81 लाख रुपये प्रस्ताव भेजा गया था। जिसके बाद शासन ने संशोधित आगणन भेजने के निर्देश दिए थे। अप्रैल 2021 में 32 लाख का संशोधित आगणन भेजा गया। साथ ही विभागीय मद से भी बैराज में धनराशि खर्च की जानी है, लेकिन अब तक शासन से बजट अवमक्त नहीं हुआ है।
प्रमोद कुमार पाठक, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed