{"_id":"6a19d204bcf14f001f032152","slug":"projectors-worth-rs-3-crore-are-gathering-dust-at-jageshwar-dham-light-and-sound-show-is-yet-to-begin-almora-news-c-232-1-alm1019-144068-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में तीन करोड़ के प्रोजेक्टर फांक रहे धूल, अब तक शुरू नहीं हुआ लाइट एंड साउंड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में तीन करोड़ के प्रोजेक्टर फांक रहे धूल, अब तक शुरू नहीं हुआ लाइट एंड साउंड शो
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के तहत करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से लगाए गए लाइट एंड साउंड शो के प्रोजेक्टर अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। योजना के तहत श्रद्धालुओं को भगवान जागेश्वर महादेव की भव्य झांकियां प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से दिखाने की तैयारी की गई थी लेकिन लंबे समय बाद भी व्यवस्था धरातल पर नहीं उतर पाई है। परियोजना में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में बड़े जनरेटर के जरिये संचालन का प्रावधान भी किया गया था। बावजूद इसके न तो लाइट एंड साउंड शो शुरू हो पाया है और न ही जनरेटर चालू किया गया है।
मंदिर समिति के पूर्व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट और व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट समेत स्थानीय लोगों ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए प्रोजेक्टर धूल फांक रहे हैं। उनका कहना है कि यदि यह व्यवस्था शुरू होती तो रात के समय जागेश्वर धाम की सुंदरता और अधिक बढ़ जाती और श्रद्धालुओं को धार्मिक झांकियों के दर्शन का अवसर मिलता। वर्तमान में मंदिर परिसर और आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से श्रद्धालुओं को रात के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है।
कोट--
जागेश्वर मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रस्तावित लाइट एंड साउंड शो परियोजना की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शासन स्तर से परियोजना दोबारा पर्यटन विभाग को सौंपे जाने के बाद पीएफआईयू अल्मोड़ा की ओर से निविदा संबंधी कार्य पूरे किए जा रहे हैं। परियोजना के तहत आधुनिक प्रोजेक्टर और अन्य उपकरणों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान जागेश्वर महादेव से जुड़ी आकर्षक झांकियां दिखाई जाएंगी। साथ ही मंदिर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और विद्युतीकरण के कार्य भी किए जा रहे हैं। -प्रदीप बिष्ट, सहायक अभियंता, लोनिवि

कोट