{"_id":"644ea61380513fecf10c0836","slug":"prohibition-on-buying-and-selling-of-land-in-the-mountains-ulova-almora-news-c-8-1-126834-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पहाड़ों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगे रोक। उलोवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पहाड़ों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगे रोक। उलोवा
Sun, 30 Apr 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी की अल्मोड़ा में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उद्योगों के नाम पर पहाड़ों में जमीनों की खरीद फरोख्त की जा रही है। इससे पहाड़ की सामाजिकता को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने पहाड़ों में जमीनों की खरीद फरोख्त रोकने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।
लोक वाहिनी के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने कहा कि पहाड़ों में बेरोजगारी दूर करने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित करने चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। बाहरी लोग अपने फायदे के लिए यहां जमीन खरीद रहे हैं। इसका स्थानीय बेरोजगारों को कोई लाभ नहीं मिल रहा। सदस्यों ने कहा भूस्खलन से प्रभावित जोशीमठ के लोगों का विस्थापन होना चाहिए। इस दौरान दो मई को कर्मयोगी चिकित्सक डॉ. गजेंद्र थापा की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जंगबहादुर थापा, बिशन दत्त जोशी, अजय मित्र सिंह बिष्ट, अजय मेहता, दयाकृष्ण कांडपाल, जगत रौतेला, पूरन तिवारी आदि मौजूद रहे।