{"_id":"679535006a5a23a9e00ea75b","slug":"programme-orgnised-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-123325-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एएसपी ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एएसपी ने दिलाई शपथ
Sun, 26 Jan 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को यहां एएसपी हरबंस सिंह ने महाविद्यालय रानीखेत के प्रांगण में सर्किल रानीखेत अंतर्गत तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों व जवानों को शपथ दिलाई। शपथ में लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता का प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देता है। वहां कोतवाल अशोक धनखड़, कमल हसन, बिशन लाल, भाष्कर पाठक, कैलाश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन