{"_id":"638b866653b3082f75193373","slug":"programme-in-pandavkholi-dwarahat-ranikhet-news-hld484058779","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पांडवखोली में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई नागा बाबा की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पांडवखोली में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई नागा बाबा की पुण्यतिथि
पांडवखोली में शिव महिमा पर आधारित नृत्य पेश करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : RANIKHET
Link Copied
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पांडवों की अज्ञातवास स्थली रही स्वर्गपुरी पांडवखोली में ब्रह्मलीन महंत बलवंतगिरी महाराज नागा बाबा की 29 वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। शुक्रवार को भंडारा आयोजित हुआ। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
विज्ञापन
पथ भ्रमण संघ रानीखेत की ओर से द्रोणागिरी पर्वतमाला के मध्य स्थित विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थली स्वर्गपुरी पांडवखोली में श्री श्री 1008 महंत बलवंतगिरी महाराज नागा बाबा की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। भंडारे में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। जूनियर हाईस्कूल खोलियाबांज, मांटेसरी स्कूल रानीखेत, प्राथमिक विद्यालय चरी आदि के विद्यार्थियों ने शिव महिमा पर आधारित नृत्य पेश किए। बच्चों और महिलाओं के बीच कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ आदि भी हुईं। भीम की गुदड़ी में आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को नित्य पूजा, गणेश पूजा, रुद्री पाठ के साथ देर रात तक भजन कीर्तनों का दौर चलता रहा। पथ भ्रमण संघ के अध्यक्ष हरीश लाल साह ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।