फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Prof. JS Rawat conferred with National Chair Professorship Award

प्रो.जेएस रावत नेशनल चेयर प्रोफेसरशिप अवार्ड से सम्मानित

Sat, 07 Apr 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। 
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।  Updated Sat, 07 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Prof. JS Rawat conferred with National Chair Professorship Award
प्रो. जेएस रावत - फोटो : amar ujala

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के भूगोल विभागाध्यक्ष और एनआरडीएमएस के निदेशक प्रो. जेएस रावत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा नेशनल जियोस्पेशियल चेयर प्रोफेसरशिप अवार्ड से नवाजा है। इसके तहत प्रो. रावत को रिटायर होने तक प्रति माह 25 हजार रुपये और रिटायर होने के बाद तीन साल तक एक लाख रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रो. रावत को यह सम्मान गत पांच सालों में वैश्विक रूप से उभरती हुई हाईटेक जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी (जीआईएस) का शासन में नियोजन और प्रशासनिक कार्यों के त्वरित, पारदर्शी संपादन और प्राकृतिक संसाधनों के विकास, प्रबंधन के प्रयोग में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है।  
विज्ञापन


 प्रो. रावत कुमाऊं विवि के 1977 के गोल्ड मेडेलिस्ट हैं। उन्हें इंडियन नेशनल साइंस अकादमी से वर्ष 1986 में यंग साइंटिस्ट ट्रैवल अवार्ड, काउंसिल फॉर इंटरनेशनल एक्सचेंज ऑफ स्कालर्स, वाशिंगटन अमेरिका से 1988 में स्टेट यूनिविर्सिटी ऑफ न्यूयार्क में पोस्ट डाक्टरेट कार्य करने के लिए सीनियर फुल ब्राइट फैलोशिप, 1989 में एलेक्टेड मेंबर ऑफ अमेरिकन जियोफिजीकल यूनियन, 1995 में एक्टिव मेंबर ऑफ न्यूयार्क अकादमी ऑफ साइंसेज, 1998 में फैलो ऑफ जियोलाजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, 2013 में कुमाऊं गौरव,2014 में भारत ज्योति अवार्ड से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं विवि के अलावा प्रो. रावत जीबी पंत पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी-कटारमल में 1989 में वैज्ञानिक ए और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलोजी रुड़की में वैज्ञानिक ई पद पर 1993-94 में काम कर चुके हैं। वर्तमान में प्रो. रावत यूकॉस्ट देहरादून, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली की ओर से उत्तराखंड जियोपोर्टल के निर्माण और उत्तराखंड शासन की ओर से कोसी पुनर्जनन के कार्य में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।


साथ ही स्नाकोतर स्तर पर अत्यधिक रोजगार परक और हाईटेक पाठ्यक्रम रिमोट सेंसिंग और जीआईएस का संचालन भी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 120 शोध पत्र और दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुके हैं। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने प्रो. रावत को अवार्ड मिलने पर इसे कुमाऊं विवि के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। इसके अलावा राज्य के कई वैज्ञानिकों और कुमाऊं विवि के शिक्षकों ने खुशी जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed