फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Procession taken out, the cultural city echoed with the cheers of Mother

Almora News: शोभायात्रा निकाली, माता के जयकारों से गूंजी सांस्कृतिक नगरी

Wed, 22 Mar 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 22 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out, the cultural city echoed with the cheers of Mother
अल्मोड़ा। हिंदू नव संवत्सर पर हिंदू सेवा समिति की ओर से बुधवार को अल्मोड़ा में सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कुमाऊं और गढ़वाल की लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी। इस दौरान महिलाओं का डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने मां के खूब जयकारे लगाए।
विज्ञापन

हिंदू सेवा समिति के बैनर तले महिलाएं और अन्य लोग नगर के पल्टन बाजार स्थित सिद्धनौला के पास एकत्र हुए। यहां से सांस्कृतिक शोभायात्रा की शुरुआत की गई। शोभायात्रा कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, लाला बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर पहुंची। मां नंदा सर्वदलीय समिति की महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर समा बांध दिया। पूरन बोरा एंड पार्टी ने छोलिया नृत्य से लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। सरकार की आली की टीम ने माता रानी पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। खत्याड़ी की टीम ने भी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहां विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह कार्की, उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, किशन लाल, सचिव कमल साह, कोषाध्यक्ष नीरज बोरा, संस्थापक सुशील साह, गीता मेहरा, लीला बोरा, निर्मला साह आदि थे।
विज्ञापन

भिकियासैंण में ढोल नगाड़ों के साथ निकाली शोभायात्रा

भिकियासैंण। हिंदू नव वर्ष और प्रथम नवरात्र पर हिंदूवादी संगठनों ने ढोल नगाड़ों, भगवा वस्त्रों और झंडों के साथ बाजार में शोभायात्रा निकाली। विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा सदर बाजार, जोगिड़ा, गांधीनगर, चौकी चौराहा, सिनार चौराहा, तहसील चौराहा, बडियाली बाजार आदि मार्गों से होते हुए किनारी बाजार स्थित भगवती मंदिर में संपन्न हुई। वहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख हिमानी नैनवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दरबान बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, बालम नाथ, सुरेंद्र सिंह डंगवाल, गोपाल बिष्ट, कुबेर सिंह कड़ाकोटी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed