फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Process for doctors Demands

डॉक्टरों की मांग को लेकर जुलूस-प्रदर्शन 

Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Process for doctors Demands
डॉक्टरों की तैनाती की मांग को लेकर जुलूस निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों के लिए चल रहे आंदोलन की उपेक्षा से गुस्साए आंदोलनकारी सोमवार को सड़क पर उतर आए। जुलूस प्रदर्शन के साथ शासन-प्रशासन का पुतला फूंका गया। इस दौरान वृहद आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर बीडीसी सदस्य नारायण अधिकारी के साथ लोगों का आंदोलन पिछले छह दिनों से चल रहा है। आंदोलन को बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि द्वाराहाट स्वास्थ्य केंद्र 32 बेडों का अस्पताल है। यहां डाक्टरों के 11 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में मात्र तीन डॉक्टर ही तैनात हैं। यहां महिला, शिशु, हड्डी जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त चल रहे हैं। बीडीसी सदस्य नारायण सिंह अधिकारी लोगों के साथ पिछले छह दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। शासन प्रशासन की उपेक्षा से नाराज आंदोलनकारियों ने सोमवार को जुलूस-प्रदर्शन किया। नारेबाजी के साथ गौचर तिराहा तक जुलूस निकाला गया। बाद में प्रशासन और सरकार का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी और उपपा केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़ा आक्रोश जताया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सरकार ने व्यापार बना डाला है। दोनों ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की बात कही। जुलूस-प्रदर्शन में मोहन सिंह रावत, देव सिंह रावत, नारायण रावत, विजय बजेठा, वीरेंद्र बजेठा, नंद राम, त्रिलोक अधिकारी, देव सिंह रावत, धर्मेंद्र अधिकारी, प्रताप अधिकारी, गवर्नमेंट पेंशनर वेलफेयर आर्गनाइजेशन के हरी राम आर्य, गोपाल राम, दीपा मठपाल, धन सिंह, रमेश मठपाल, हिम्मत सिंह, ईश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, आनंद कुमार आदि थे। कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए थाना प्रभारी अशोक कुमार भी दलबल के साथ मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed