फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Priyanka's passion for music earned her a gold medal.

Almora News: संगीत के जुनून ने प्रियंका को दिलाया गोल्ड मेडल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Priyanka's passion for music earned her a gold medal.
अल्मोड़ा। संगीत भी कोई विषय होता है क्या? इस क्षेत्र में कोई भविष्य नहीं है। कभी समाज के ये ताने प्रियंका मेहरा की राह में दीवार बनकर खड़े थे। लेकिन सुरों पर अटूट विश्वास और कठिन परिश्रम के दम पर उन्होंने वह मुकाम हासिल कर दिखाया, जो कभी उनका सपना था।
विज्ञापन

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे) के पहले दीक्षांत समारोह में प्रियंका को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। अब वह संगीत के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई हैं। विश्वविद्यालय के इस ऐतिहासिक पहले दीक्षांत समारोह में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर विभिन्न विषयों के 120 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिए गए। इनमें शिक्षा सत्र 2023 की एसएसजे परिसर की एमए (संगीत) की छात्रा प्रियंका मेहरा का नाम विशेष रूप से चमक रहा था।
विज्ञापन

तानों को बनाया ताकत, गुरु ने बढ़ाया हौसला
स्वर्ण पदक हासिल करने के बाद प्रियंका ने भावुक होते हुए कहा कि संगीत मेरे लिए केवल एक विषय नहीं, बल्कि मेरा जुनून है। आज के आधुनिक दौर में संगीत को मुख्य विषय के रूप में चुनना किसी चुनौती से कम नहीं था। शुरुआत में लोगों ने मेरे फैसले पर कई सवाल उठाए, लेकिन मैंने नकारात्मक बातों को अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी विभागाध्यक्ष को देते हुए कहा कि कठिन समय में संगीत विभाग की एचओडी डॉ. सबीहा नाज ने उनका मनोबल बढ़ाया और निरंतर मार्गदर्शन किया। उन्हीं के विश्वास और प्रेरणा का परिणाम है कि आज वह इस मुकाम पर हैं।
रूढ़िवादी सोच को करारा जवाब
प्रियंका का मानना है कि यह स्वर्ण पदक उन लोगों की सोच पर एक करारा जवाब है जो संगीत जैसे कलात्मक विषयों को विज्ञान और गणित जैसे पारंपरिक विषयों से कमतर आंकते हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि यदि लगन सच्ची हो, तो कला के क्षेत्र में भी सफलता का शिखर छुआ जा सकता है।

तीन विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक
डॉ. सबीहा नाज ने बताया कि दीक्षांत समारोह में एसएसजे परिसर के एमए संगीत के तीन विद्यार्थियों प्रियंका मेहरा, राहुल जोशी और शिवानी आर्या को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से संगीत विभाग में खुशी की लहर है।
सल्ट की मानसी ने एलएलएम में हासिल किया स्वर्ण पदक

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के पंतबाखली गांव की बेटी मानसी पंत ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोबन सिंह जीना विवि से मास्टर ऑफ लॉ (एलएलएम) सत्र 2023-25 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर उन्हें विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक एवं उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की गरिमामयी उपस्थिति में कुलपति ने मानसी पंत को स्वर्ण पदक प्रदान किया। मानसी के पिता अधिवक्ता हैं और वर्तमान में तहसील सल्ट में नोटरी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। मानसी इन दिनों चांदपुर, काशीपुर स्थित मिलिट्री कॉलोनी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मानसी की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed