फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Priti Will PlayT20

प्रीति भण्डारी प्रांतीय क्रिकेट टीम में चयनित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Priti Will PlayT20
प्रीति भंडारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बीसीसीआई के सीनियर वीमंस टी-20 टूर्नामेंट के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में क्रिकेटर एकता बिष्ट के नेतृत्व में प्रीति भंडारी को भी स्थान मिला हैं। विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर प्रीति भंडारी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तराखंड टीम की कप्तानी भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

प्रीति भंडारी मूल रूप से बग्वालीपोखर (अल्मोड़ा) की रहने वाली हैं। गिरीश सिह भंडारी की बेटी प्रीति चार बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी बहन है। प्रीति ने अपने बड़े भाई प्रताप सिंह भंडारी के साथ रहकर अल्मोड़ा से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। साथ ही बड़े भाई के मार्गदर्शन पर क्रिकेट कोच लियाकत अली से प्रशिक्षण लेते हुए कॉलेज क्रिकेट टीम की कप्तानी की। प्रीति वर्तमान में काशीपुर कोतवाली में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट, अनिल शाही, कुलदीप भंडारी, नारायण रावत, विजय राणा, भावना आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed