फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Principal died in Suspicious Conditions

Almora News: द्वाराहाट पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्या की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 26 May 2024 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 26 May 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Principal died in Suspicious Conditions
अपने कमरे में अचेतावस्था में मिली, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
विज्ञापन

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वाराहाट की प्रधानाचार्या रचना सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने आवास पर अचेतावस्था में मिली। मौके पर बुलाए गए चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काशीपुर निवासी प्रधानाचार्या रचना सिंह (59) मेडिकल अवकाश के बाद 22 मई को द्वाराहाट लौंटी। अस्वस्थ प्रधानाचार्या को हर रोज चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उनके आवास से उन्हें लेने आते थे। शनिवार को भी कर्मी उनके आवास पर पहुंचे तो वह बिस्तर पर अचेतावस्था में मिली। सूचना पर कॉलेज प्रबंधन ने सीएचसी के चिकित्सक को मौके पर बुलाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रचना सिंह ने वर्ष 2018 में द्वाराहाट पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैनाती ली थी और इसी वर्ष नवंबर में उनकी सेवानिवृत्ति थी। थाना प्रभारी धरम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। जानकारी के मुताबिक उनके पति नंद लाल सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं। उनकी बेटी और दामाद दिल्ली के एक अस्पताल में चिकित्सक हैं। बेटा बीटेक कर रहा है। प्रधानाचार्या की मौत से कॉलेज प्रशासन और विद्यार्थियों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed