{"_id":"6862db3fd84db922740e1c87","slug":"price-hike-in-almora-due-to-qvarab-almora-news-c-232-1-shld1003-130191-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्वारब से भारी वाहनों पर रोक से अल्मोड़ा में बढ़ी महंगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्वारब से भारी वाहनों पर रोक से अल्मोड़ा में बढ़ी महंगाई
Tue, 01 Jul 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
क्वारब के पास इस तरह हो रहा है भूस्खलन। जागरूक पाठक
- फोटो : Reader
दो दिन में माल भाड़े में 70 रुपये प्रति क्विंटल की हुई बढ़ोतरी
तीनो जिलों की लाइफलाइन एनएच 109 पर लगातार हो रहा भूस्खलन
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। कुमाऊं के तीन जिलों की लाइफलाइन एनएच 109 पर क्वारब की पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन से नई समस्या खड़ी हो गई है। यहां से भारी वाहनों की रोक के बाद पिछले दो दिन में माल भाड़े में 70 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। इससे अल्मोड़ा जिले में महंगाई बढ़ गई है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने क्वारब में लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन में रोक लगाई है। बागेश्वर, कौसानी और सोमेश्वर से हल्द्वानी को जाने वाले भारी मालवाहक वाहन कोसी से मजखाली और रानीखेत होते हुए हल्द्वानी जा रहे हैं। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहन-बेस तिराहा-पांडेखोला-कोसी के बाद रानीखेत होते हुए और सिकुड़ा बैंड-लमगड़ा शहरफाटक होते हुए मैदान की तरफ जा रहे हैं। भारी वाहनों को अतिरिक्त फेरा लगाकर अल्मोड़ा या अन्य स्थानों में पहुंचना पड़ रहा है। इस कारण सब्जी, फल, दूध, अंडे, दाल, चावल, आटा और रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ गए हैं। लोगों को जरूरी सामान खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है।
अल्मोड़ा में सब्जियों के दाम रुपये प्रति किलो
सब्जी पहले अब
आलू 20 30
टमाटर 20 60
शिमला मिर्च 40 80
लौकी 30 40
प्याज 20 30
बैंगन 50 60
फूलगोभी 25 60
बंदगोभी 20 30
कद्दू 30 50
व्यापारियों ने की एसएसपी से मुलाकात
अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 क्वारब में भारी वाहनों के लिए बंद करने से व्यापारी और ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी है। प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि के जिलाध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि क्वारब से मार्ग बंद होने से माल ढुलाई का भाड़ा दोगुना हो गया है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने एसएसपी से जल्द समाधान की मांग करते हुए ट्रकों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक और आंशिक मार्ग खोलने की मांग की। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने उन्हें दो- तीन दिनों में ट्रकों की वापसी के लिए मार्ग खोलने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संयुक्त महामंत्री दिनेश मठपाल, रोहित मेर, संजय अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद